Israel ने केवल 10 मिनट के अंदर लेबनान में कर दिए 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले, 250 से ज्यादा लोगों की मौत

Hanuman | Thursday, 09 Apr 2026 09:19:27 AM
Israel launched attacks on over 100 targets in Lebanon within just 10 minutes, killing more than 250 people

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग थमने के साथ ही इजराइल ने  फिर से लेबनान को निशाने पर ले लिया है। इजराइल ने बुधवार की रात पूरे लेबनान में हवाई हमलों की झड़ी लगा दी। खबरों के अनुसार, इजराइल ने केवल 10 मिनट के अंदर लेबनान में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए।  इजराइल ने जिन स्थानों पर हमला किया है उन्हें उसने हिज्बुल्लाह के कमांड सेंटर और सैन्य ठिकाने बताया। खबरों के अनुसार इजराइल के इन हमलों में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 8 सौ से ज्यादा लोग घायल हुए है।

इजराइल के अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि ईरान में सीजफायर (युद्धविराम) के बावजूद  लेबनान के हथियारबंद गुट हिज्बुल्लाह के खिलाफ युद्ध जारी है। इसे इजराइल की ओर से लेबनान पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला बताया जा रहा है। ईरान की ओर से बेरूत के दक्षिणी उपनगरों, दक्षिणी लेबनान और पूर्वी बेका घाटी के सभी जगहों को निशाना बनाया गया है।

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी हमलों की पुष्टि की है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इजराइल के साथ जारी जंग के कारण अब तक कुल 1,700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। इजराइल ने हिज्बुल्लाह के लगभग 1,100 लड़ाकों को मार गिराया है।

ईरान के साथ दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा की
आपको बात दें कि इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिनों तक चले भीषण युद्ध पर आखिरकार विराम लग गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा कर दी है। ट्रंप की ओर से इस सीजफायर के पीछे ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित खोलने के वादे को आधार बताया गया है। दूसरी ओर ईरान ने सीजफायर के पीछे अपने 10 शर्तों वाले प्रस्ताव को मानने को आधार करार दिया है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.