Israeli हमले में मारा गया हिजबुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम का भतीजा

Hanuman | Thursday, 09 Apr 2026 04:51:29 PM
Nephew of Hezbollah's New Chief Naim Qassem Killed in Israeli Attack

इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद इजराइल ने फिर से लेबनान पर हमले शुरू कर दिए हैं। इजराइल सेना की ओर से बुधवार की रात पूरे लेबनान में हवाई हमले किए गए। इजराइल ने केवल 10 मिनट के अंदर लेबनान में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए। इसमें 250 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर है।

इस हमले में हिजबुल्लाह के नए चीफ नईम कासिम के भतीजा अली यूसुफ हरशी के भी मारे जाने की खबर है। इजराइली सेना  की ओर से इस संबंध में दावा किया गया है। कासिम को हिजबुल्लाह के पूर्व चीफ हसन नरसल्लाह की हत्या के बाद  नियुक्त किया गया था, जिसे इजरायल ने मार दिया था।

हमले में इजराइल की ओर से कासिम को भी मारने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच निकला। इजराइली सुरक्षा बल (आईडीएफ) ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि आईडीएफ ने बेरूत में बुधवार रात आतंकवादियो के बुनियादी ढांचों पर किेए गए हमले में हिजबुल्लाह महासचिव कासिम के निजी सचिव और भतीजे अली यूसुफ हरशी को भी मार गिराया गया।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.