मामूली झगड़े के बाद पंजाबी युवक की हत्या

Hanuman | Monday, 16 Mar 2026 12:39:47 PM
Punjabi Youth Murdered After Petty Argument

मृतक मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से था संबंधित

वैंकूवर, मलकीत सिंह। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सेंट जॉन इलाके में मामूली कहासुनी के दौरान कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक पंजाबी युवक की हत्या किए जाने की सूचना है।

प्राप्त विवरण के अनुसार मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर से संबंधित गुरप्रीत सिंह नाम का एक युवक उच्च शिक्षा के साथ-साथ अपने सुनहरे भविष्य के सपनों को साकार करने के लिए लगभग डेढ़ साल पहले ही भारत से कनाडा पहुंचा था और नॉर्दर्न लाइट्स कॉलेज में बिजनेस मैनेजमेंट के पोस्ट-डिग्री डिप्लोमा कार्यक्रम की पढ़ाई कर रहा था।

पुलिस द्वारा हत्या के जिम्मेदार आरोपियों की तलाश की जा रही है।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.