America में छोटा विमान हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत

Hanuman | Saturday, 02 May 2026 10:33:37 AM
Small Plane Crashes in America, 5 Dead

 

वैंकूवर(मलकीत सिंह)। कनाडा के पड़ोसी देश अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक छोटे विमान के दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत होने की सूचना है। यह हादसा विंबरली क्षेत्र के पास देर रात हुआ, जिसके बाद आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

अधिकारियों के अनुसार विमान में सवार सभी पांच लोग एक खेल आयोजन ‘पिकलबॉल टूर्नामेंट’ में हिस्सा लेने के लिए ऑस्टिन जा रहे थे। हादसे के कारणों के बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन जांच एजेंसियों ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे बचावकर्मियों ने हादसे से ग्रस्त विमान के मलबे से शव बरामद किए और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच की। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।  इस दर्दनाक हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.