- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच 40 दिनों तक चले भीषण युद्ध पर आखिरकार विराम लग गया है। ये दुनिया के देशों के लिए भी अच्छी खबर है। इस जंग के कारण बहुत से देशों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा कर दी है।
ट्रंप की ओर से इस सीजफायर के पीछे ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित खोलने के वादे को आधार बताया गया है। दूसरी ओर ईरान ने सीजफायर के पीछे अपने 10 शर्तों वाले प्रस्ताव को मानने को आधार करार दिया है। ईरान ने इसे अमेरिका के खिलाफ अपनी जीत बताया है। खबरों के अनुसार, ईरान ने अपनी दस शर्तों के साथ सीजफायर किया है। ईरान की दस शर्तें हैं कि आगे कोई आक्रामकता नहीं यानी ईरान पर किस किसी भी प्रकार का हमला न होने की गारंटी हो, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का लगातार नियंत्रण बना रहेगा, ईरान के यूरेनियम संवर्धन को स्वीकृत देनी होगी, वहीं अमेरिका द्वारा सभी प्राथमिक प्रतिबंध हटाने होंगे और सभी द्वितीयक प्रतिबंध हटाने होंगे।
इस प्रकार हैं पांच अन्य शर्तें
वहीं ईरान की पांच अन्य शर्तों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना, आईएईए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सभी प्रस्तावों को समाप्त करना, ईरान को हमले में जंग में हुए नुकसान के लिए अमेरिका की ओर से मुआवजा का भुगतान करना, मिडिल-ईस्ट क्षेत्र से अमेरिकी लड़ाकू सैन्य बलों की वापसी करने और सभी मोर्चों पर युद्ध का अंत हो आदि शामिल हैं।
PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें