होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए अमेरिका का प्रोजेक्ट फ्रीडम आज से शुरू, Trump ने ईरान को दे डाली है ये चेतावनी

Hanuman | Monday, 04 May 2026 09:48:28 AM
US Launches 'Project Freedom' Today to Safely Escort Ships Out of Hormuz,Trump Issues This Warning to Iran

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज से जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए अब एक बड़ा कदम उठा लिया है। अब उन्होंने इसके लिए एक समुद्री अभियान ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’शुरू करने का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि कई देशों ने अमेरिका से मदद मांगी है।

उनके जहाज यहां फंस गए हैं। उन्होंने अब इन जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाने के आज से प्रोजेक्ट फ्रीडम शुरू करने का ऐलान किया है। इस संबंध में ईरान को भी चेतावनी दे डाली है। डोनाल्ड ट्रंप ने बोल दिया कि अगर इस ऑपरेशन में ईरान ने कोई रुकावट पैदा की तो अमेरिका सख्त जवाब देगा।

अमेरिकी युद्धपोत आसपास मौजूद रहेंगे
खबरों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों की ओर से होर्मुज अभियान को लेकर जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि नए अभियान में हर जहाज के साथ सीधे अमेरिकी नौसेना की एस्कॉर्ट नहीं होगी। अमेरिकी युद्धपोत आसपास मौजूद रहेंगे और अगर ईरान की ओर से किसी जहाज को निशाना बनाया जाता है तो तुरंत जवाब देने के लिए तैयार रहेंगे।

ईरान ने भी दे ये चेतावनी
दूसरी ओर से ईरान की चेतावनी भी सामने आई है। आईआरजीसी के पूर्व कमांडर मोहसिन रजाई ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए बोल दिया कि होर्मुज को अमेरिकी सेना की कब्रगाह बना दिया जाएगा। ईरान की ओर से अमेरिका का 14-पॉइंट का प्रस्ताव दिया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वे इस नए प्रस्ताव का रीव्यू भी कर रहे है।

PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.