‘विरसे दे शौकीन’ फ्री पंजाबी मेला 23 मई को 

Hanuman | Tuesday, 05 May 2026 01:03:00 PM
‘Virse De Shaukeen’ Free Punjabi Fair on May 23rd

वैंकूवर, (मलकीत सिंह)। कनाडा की धरती पर पंजाबी संस्कृति और प्राचीन विरसे को स्थापित रखने के लिए प्रयासरत डायमंड कल्चर क्लब एसोसिएशन द्वारा समूचे पंजाबी समुदाय के संयुक्त प्रयास से 23 मई 2026 को पंजाबी बहुल शहर एबट्सफोर्ड के रोटरी स्टेडियम में ‘विरसे दे शौकीन’ पंजाबी मेला धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है।

सोनी सिद्धू और राजा गिल ने उक्त जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस मेले में करीब एक दर्जन मशहूर पंजाबी गायक और कलाकार अपने चुनिंदा गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि इस मेले में शामिल होने के लिए पंजाबी समुदाय के लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। अंत में उन्होंने यह भी बताया कि इस मेले की एंट्री फ्री रखी गई है।



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.