ICC ODI World Cup: रचिन रवीन्द्र ने डिकॉक और विराट कोहली को छोड़ा पीछे

Samachar Jagat | Friday, 10 Nov 2023 09:17:04 AM
ICC ODI World Cup: Rachin Ravindra leaves de Kock and Virat Kohli behind

खेल डेस्क। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद रचिन रवीन्द्र (42 रन) की शानदार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने गुरुवार को आईसीसी वनडे विश्व कप में श्रीलंका को शिकस्त दी।  

इस पारी के दम पर रवीन्द्र ने अपने नाम एक बड़ी उपलबिध दर्ज करवा ली है।  रवीन्द्र अब इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

रचिन रवीन्द्र के इस विश्व कप के नौ मैचों की नौ पारियों में अब सर्वाधिक 565 रन हो गए हैं। उनका वेस्ट स्कोर नाबाद 123 रन रहा है। जबकि दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने 8 मैचों में 550 रन बनाए हैं। विराट कोहली ने 8 मैचों की 8 पारियों में 543 रन बनाए हैं। विराट कोहली भी इस विश्व कप में दो शतक लगा चुके हैं। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.