ICC ODI World Cup: अफगानिस्तान से मिली हार से श्रीलंका के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Samachar Jagat | Tuesday, 31 Oct 2023 09:02:29 AM
ICC ODI World Cup: Sri Lanka registered this shameful record due to defeat by Afghanistan

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान ने सोमवार को तीसरा बड़ा उलटफेर किया। इंग्लैंड और पाकिस्तान को शिकस्त देने के बाद इस टीम ने अब श्रीलंका को हराकर उसकी राह मुश्किल की।

अफगानिस्तान ने इस मैच में श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही सेमीफाइनल में पहुंचने की श्रीलंका की उम्मीदों को करारा झटका लगने साथ ही उसके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। इस हार से श्रीलंका विश्व कप इतिहास की सबसे फिसड्डी टीम भी बन गई है।

श्रीलंका को विश्व कप में 43वीं हार का मुंह देखना पड़ा। इस हार के साथ ही वह विश्व कप में अब सबसे ज्यादा मैच गंवाने वाली टीम भी बन गई है। श्रीलंकाई टीम ने इस मामले में जिम्बाब्वे को भी पछाड़ दिया है। जिम्बाब्वे को विश्व कप के 42 मैचों में हार झेलनी पड़ी है। इंग्लैंड को विश्व कप के 37 मैचों में हार मिली है। 

PC: espncricinfo



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.