- SHARE
-
खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का छठा मुकाबला गुरुवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया। मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने घर में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बड़ी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। ये टूर्नामेंट में केकेआर की लगातार दूसरी हार है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 226 रनों का स्कोर बनाया है।
जवाब में केकेआर केवल 161 रन पर ही ढेर हो गई। भले ही मैच में केकेआर को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन मुकाबले में टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह ने फील्डिंग में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज अपने नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने आईपीएल में केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।
इस मामले में उन्होंने आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त किय, जिन्होंने कुल 40 कैच पकड़े थे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में रिंकू सिंह ने अनुकूल रॉय के ओवर में अनिकेत वर्मा का बाउंड्री के पास कैच लपककर रसेल को पीछे छोड़ दिया। रिंकू का ये केकेआर की तरफ से आईपीएल के 61वें मैच में बतौर फील्डर 41वां कैच था। इस मामले में तीसरे स्थान पर सुनील नरेन हैं, जिन्होंने अभी तक 36 कैच पकड़े हैं। वहीं मनोज तिवारी 30 कैच के सथ लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
हेनरिक क्लासेन ने लगाया अर्धशतक
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ केकेआर की तरफ से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर्स में 41 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें