- SHARE
-
खेल डेस्क। गुजरात टाइटंस को आईपीएल 19 के चौथे मैच में मिली जीत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में एक गलती के कारण बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। श्रेयस की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को बीसीसीआई ने स्लो ओवर रेट का दोषी करार दिया है।
बीसीसीआई ने इसे आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन माना जाता है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच ये मैच मंगलवार रात खेला गया।
ये पंजाब किंग्स का आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत पहला अपराध रहा, जो मिनिमम ओवर रेट अपराधों से जुड़ा है। इसी कारण टीम के कप्तान अय्यर पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। आपको बता दें कि पिछले साल अय्यर को दो बार स्लो ओवर रेट की वजह से बीसीसीआई की सजा का सामना करना पड़ा था।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें