IPL 2019: अर्शदीप के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

Hanuman | Wednesday, 01 Apr 2026 01:49:03 PM
IPL 2019: Arshdeep Registers This Embarrassing Record

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19 संस्करण के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को शिकस्त दी। हालांकि इस मैच में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम एक  शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में अर्शदीप ने 11 गेंदें डाली। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्शदीप ने गुजरात की पारी के आखिरी ओवर में 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंक दी। इस तरह उनका ओवर 11 गेंदों का हो गया। इसके साथ वह उन गेंदबाजों के शर्मनाक क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में 11 गेंदों का सबसे लंबा ओवर डाला है।

इस क्लब से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, तुषार देशपांडे, शार्दुल ठाकुर, संदीप शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे खिलाडि़यों के नाम दर्ज हो गया है। मोहम्मद सिराज ने सबसे पहले साल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 गेंदों का ओवर किया था।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.