IPL 19: विराट कोहली के पास है ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका

Hanuman | Friday, 27 Mar 2026 09:45:22 AM
IPL 19: Virat Kohli Has the Opportunity to Achieve This Major Milestone

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण कल से शुरू होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला कल रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेल जाएगा। कल से विराट कोहली एक बार फिर से मैदान पर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे।

विराट कोहली के निशाने पर आईपीएल के इस संस्करण में कई रिकॉर्ड होंगे। उनके पास इस संस्करण में आईपीएल में अपने 300 छक्के पूरे करने का मौका होगा। विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में अभी तक 291 छक्के लगा चुके हैं। इस सीजन  9 सिक्स लगाते ही वह आईपीएल में 300 छक्के पूरे करने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। आईपीएल के इतिहास में अभी तक सिर्फ दो ही खिलाड़ी ही ये उपलब्धि अपने नाम कर सके हैं।  क्रिस गेल  आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज हैं।  उन्होंने  अपने आईपीएल कॅरियर में  357 छक्के लगाए हैं। वहीं मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 302 सिक्स लगाए हैं। 

एमएस धोनी आईपीएल में लगा चुके हैं 264 सिक्स

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में चौथे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान  एमएस धोनी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इस टूर्नामेंट के इतिहास में 264 सिक्स लगाए हैं। आरसीबी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में 251 सिक्स लगाए थे। विराट कोहली के नाम आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। वह अपने आईपीएल कॅरियर में आठ हजार से अधिक रन बना चुके हैं। 

PC: espncricinfo



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.