IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स को फिर लगा बड़ा झटका, अब ये खिलाड़ी भी हुआ बाहर!

Samachar Jagat | Friday, 07 Apr 2023 10:11:59 AM
IPL 2023: Rajasthan Royals got a big blow again, now this player is also out!

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का 16वां सीजन कई खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। साथ ही खिलाड़ियां के साथ साथ टीमों की भी टेंशन बढ़ा दी है। इस बार कई टीमों के खिलाड़ी चोटिल हुए हैं। ऐसे में एक और बड़ी खबर है और वो ये की राजस्थान रॉयल्स को भी एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है।

जानकारी के अनुसार केन विलियमसन के बाद अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर भी चोटिल हो गए हैं। खबरें तो यह भी है की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मुकाबले जोस बटलर नजर नहीं आएंगे। ऐसे में ये टीम के लिए बड़ी परेशानी हो गई है। 

जानकारी के अनुसार जोस बटलर पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान कैच पकड़ते समय चोटिल हो गए थे। ऐसे में अब राजस्थान का अगला मुकाबला 8 अप्रैल को दिल्ली से होगा और जोस बटलर इस मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। वहीं टीम के कप्तान ने भी इसकी पुष्टि की है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.