IPL 2025: गिल ने रोहित और विराट सहित सभी दिग्गजों को छोड़ा पीछे, इस मामले में बने नंबर वन 

Hanuman | Monday, 07 Apr 2025 12:12:56 PM
IPL 2025: Gill left behind all the giants including Rohit and Virat, became number one in this matter

खेल डेस्क। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सिराज (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 61) की अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने रविवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में  सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से शिकस्त दी। गिल ने मैच में 43 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 61 रन बनाए। अपनी इस तूफानी पारी के दम पर शुभमन गिल ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। 

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल के आईपीएल कॅरियर का ये 25वां 50+ स्कोर (21 अर्धशतक + 4 शतक) था। इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम उम्र में  50+ स्कोर के शतक के एक चौथाई तक पहुंचने की बड़ी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने केवल 25 साल की उम्र में 25वां 50+ स्कोर बनाया। गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से 10 अर्धशतक बनाए थे। वहीं गुजरात टाइटंस से जुड़ने के बाद गिल 4 शतक और 15 अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं। 

गिल के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड
गिल के नाम आईपीएल में 26 साल से कम उम्र में 3000 से अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। वह आईपीएल के 107 मैचों में 38.20 की औसत से 3362 रन बना चुके हैं। उनके नाम ही इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम उम्र में 3 और 4 शतक जड़ने के रिकॉर्ड भी दर्ज है। वहीं वह 26 की उम्र से पहले 2 से ज़्यादा शतक लगाने वाले बल्ललेबाज हैं। 

दूसर स्थान पर हैं रोहित शर्मा
25 साल की उम्र में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस  की ओर से 19 50+ स्कोर  बनाए हैं। ईशान किशन ने गुजरात लायंस और  मुंबई इंडियंस की ओर से 16, श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 16, विराट कोहली ने आरसीबी की ओर से  16 और ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से 16 50+ स्कोर बनाए हैं। 

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.