IPL 2025: ट्रैविस हेड आज एक साथ हासिल कर सकते हैं ये दो बड़ी उपलब्धियां

Hanuman | Thursday, 17 Apr 2025 05:20:50 PM
IPL 2025: Travis Head can achieve these two big achievements together today

खेल डेस्क। सनराइजर्स हैदराबाद का आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मेजबान और पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस से मुकाबला होगा। दोनों ही टीमें मैच में बड़ी जीत करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड के पास एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका होगा।  

ट्रैविस हेड के पास आज इंडियन प्रीमियर लीग में अपने एक हजार रन पूरे करने के साथ ही इस टूर्नामेंट में अपने पचास छक्के पूरे करने का मौका होगा। 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर ट्रैविस हेड आईपीएल के 31 मैचों की 31 पारियों में 986 रन बना चुके हैं। वहीं उन्होंने अपने आईपीएल कॅरियर में अभी तक 49 छक्के लगाए हैं। उन्हें आईपीएल में अपने एक हजार पूरे करने के लिए 14 रन बनाने होंगे। उन्हें छक्कों का अर्धशतक पूरा करने के लिए केवल एक छक्के की जरूरत हैं।  ट्रैविस हेड आज ये दोनों बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.