World Cup 2023: शुभमन के बाद अब एक और भारतीय स्टार हुआ डेंगू का शिकार, भारत-पाक मैच से रहेगा दूर

Samachar Jagat | Friday, 13 Oct 2023 11:59:05 AM
World Cup 2023: After Shubman, now another Indian star becomes victim of dengue, will stay away from India-Pak match

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का महामुकाबला 14 अक्टूबर को होने जा रहा है। इस मैच को लेकर फैंस में भी पूरा जोश है। सबसे बड़ी बात यह है की टीम इंडिया के स्टार ओपनर शुभमन गिल वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही डेंगू का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वह ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग 11 का हिस्सा भी नहीं थे लेकिन अब वो प्रेेक्टिस कर रहे है। अब पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं ये तो समय बताएगा। 

लेकिन अब गिल के बाद एक और भारतीय स्टार डेंगू का शिकार हो गया है यह सूरमा बल्ले या गेंद से नहीं बल्कि अपने शब्दों से वार करता है। जी हां भारतीय कमेंटेटर हर्षा भोगले को भारत और पाकिस्तान के बड़े मैच से पहले डेंगू हो गया है। इस बात की जानकारी खुद हर्षा ने सोशल मीडिया पर दी है। 

हर्षा ने ट्वीट करते हुए लिखा, बहुत निराश हूं कि मैं भारत-पाकिस्तान के मैच में शामिल नहीं हो पाउंगा। मुझको डेंगू है। इसके चलते शरीर में कमजोरी और इम्मयूनिटी भी काफी लो है। मैं आस लगा रहा हूं कि 19 तारीख के मैच से पहले ठीक हो जाउं।

PC- MPL



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.