- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से देशभर के विभिन्न राज्यों में अप्रेंटिसशिप के 400 रिक्त पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से बीओआई की ऑफिशियल वेबसाइट bankofindia.co.in के माध्यम से 10 जनवरी 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने का मौका है।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: अप्रेंटिसशिप
पदों की संख्या: 400
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 10 जनवरी 2026
आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 28 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें