- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के अंतर्गत क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर के कुल 190 पदों की भर्ती के लिए आवदेन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 10 अक्टूबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: क्रेडिट मैनेजर और एग्रीकल्चर मैनेजर
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 10 अक्टूबर, 2025
आयु: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें