- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आपने अभी तक मध्य प्रदेश हाई कोर्ट जबलपुर की ओर से निकली गई चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द ही कर दें। 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अन्तिम तारीख नजदीक ही है। आप इस भर्ती के लिए केवल 1 जून 2025 तक ही आवेदन कर सकते हैं। इस तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: चतुर्थ श्रेणी
आयु सीमा: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 35 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास।
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 1 जून 2025
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइड mphc.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आप आवेदन कर सकते हैं।
PC: etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें