- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन की ओर से फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 अगस्त, 2026 तय की गई है। मान्यता प्राप्त संस्थान से जीव विज्ञान, भौतिक शास्त्र या रसायन शास्त्र विषय से स्नातक की डिग्री पूरी करने वाला अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकता है।
ये है भर्ती का विवरण
पदों के नाम: फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी
पदों की संख्या: कुल 208 पद
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आवेदन करने की आखिरी तारीख: 17 अगस्त, 2026
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें