- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट इंजीनियर के पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी से शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के लिए 12 फरवरी, 2026 को शाम पांच बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेगा। चयन होने पर 53,100 से 1,67,800 रुपए प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: असिस्टेंट इंजीनियर
पदों की संख्या: 50
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 12 फरवरी, 2026
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpsc. qov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं
PC: livehindustan.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें