Government Jobs: असिस्टेंट टीचर के 1180 पदों की भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, ये अभ्यर्थी ही कर सकते हैं आवेदन

Hanuman | Thursday, 18 Sep 2025 03:34:09 PM
Government Jobs: Application process has started for the recruitment of 1180 Assistant Teacher posts, only these candidates can apply

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से असिस्टेंट टीचर के पदों निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन  प्रक्रिया कल से शुरू हो चुकी है। असिस्टेंट टीचर के कुल 1180 पदों की इस भर्ती के लिए 16 अक्टूबर रात 11.59 बजे तक आवेदन  किया जा सकता है। इसके लिए कक्षा बारहवीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी के  पास जेबीटी, डीएलएड या बीएड व इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम: असिस्टेंट टीचर
पद: 1180

आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 16 अक्टूबर , 2025

आयु: उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं। 

PC: facebook
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.