- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अगर आप अभी तक राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल के पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर ने अब पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 की आवेदन की अंतिम तिथि को एक्सटेंड किया है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई थी, जो जा चुकी है। इसे बढ़ा कर अब 25 मई 2025 तक किया गया है। अगर आवेदन करने चूक गए हैं तो जल्द ही आवेदन कर दें।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों की संख्या: आधिकारिक वेबसाइड से पूरी जानकारी करें।
पदों का नाम: पुलिस कांस्टेबल
आयु सीमा: अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2008 के बाद न हुआ हो।
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सीनियर सेकेंडरी (12th) या इसके समकक्ष उत्तीर्ण किया हो।
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 25 मई 2025
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइड recruitment2.rajasthan.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आप आवेदन कर सकते हैं।
PC: communityfirstyorkshire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें