- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान लोक सेवा आयोग की असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के पदों की भर्ती के लिए 29 दिसंबर से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए 27 जनवरी, 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। जूलॉजी, मॉलिक्यूलर बायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी आदि विषय में एमएससी की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर
पदों की संख्या:28
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 27 जनवरी, 2026
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
PC:linkedin
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें