- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया तो अभी जाकर अप्लाई कर दें। इसके लिए आपके केवल 15 जनवरी तक ही आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं व इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: मल्टी टास्किंग स्टाफ
पदों की संख्या: 714
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 15 जनवरी 2026
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें