- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से असिस्टेंट प्राइमरी टीचर के बंपर रिक्त पदों की भर्ती निकाली गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर से शुरू होने जा रही है।
डीएसएसएसबी की ओर से कुल 180 पदों पर भर्ती निकाली गई है। असिस्टेंट टीचर प्राइमरी (डीईओ/ शिक्षा निदेशालय) के 1055 पदों और सहायक अध्यापक प्राथमिक (नई दिल्ली नगर पालिका परिषद/ एनडीएमसी) के 125 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए 16 अक्टूबर 2025 तक आवेदन किया जा सकेगा।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: असिस्टेंट प्राइमरी टीचर
पदों की संख्या: 180
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 16 अक्टूबर 2025
आयु: अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।
PC: businesstoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें