- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, मध्य प्रदेश भोपाल के अंतर्गत पैरामेडिकल संवर्ग के फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 नेत्र सहायक एवं ओटी टेक्नीशियन के कुल 752 पदों पर भर्ती निकला गई है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस भर्ती के लिए 28 जुलाई, 2025 से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त, 2025 तय की गई है।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 नेत्र सहायक एवं ओटी टेक्नीशियन
पद: कुल 752
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 11 अगस्त, 2025
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइड esb.mp.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आप आवेदन कर सकते हैं।
PC: facebook
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें