Government Jobs: प्रोटेक्शन ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, इस तारीख तक है मौका

Hanuman | Thursday, 25 Dec 2025 03:04:32 PM
Government Jobs: The application process has started for Protection Officer positions; apply by this date

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (आरपीएससी) की ओर से प्रोटेक्शन ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है। प्रोटेक्शन ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए लॉ में ग्रेजुएशन (एलएलबी)/ मास्टर इन सोशल वर्क (एमएसडब्ल्यू) उत्तीर्ण अभ्यर्थी 22 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम: प्रोटेक्शन ऑफिसर

आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 22 जनवरी, 2026

आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।  

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं।

PC:  patrika.

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.