Government Jobs: स्टेट फायर ऑफिसर पदों की भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, इनके पास है मौका

Hanuman | Thursday, 15 Jan 2026 03:35:20 PM
Government Jobs: The application process has started for State Fire Officer positions

इंटरनेट डेस्क। बिहार लोक सेवा आयोग  की ओर से स्टेट फायर ऑफिसर के पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से किए जा सकते हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार स्टेट फायर ऑफिसर के पदों पर 03 फरवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान संकाय से स्नातक अथवा स्नातक अथवा यांत्रिकी/ऑटोमोबाईल विषय में अभियंत्रण स्नातक की डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम: स्टेट फायर ऑफिसर

पदों की संख्या: आधिकारिक वेबसाइट से पूरी जानकारी हासिल करें

आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 03 फरवरी, 2025

आयु सीमा:  उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 40 वर्ष और अधिकतम आयु  55 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट  www.bpsc.bihar.gov.in  से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं

PC: getlokalapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.