Job News: अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए 19 जनवरी तक किया जा सकता है आवेदन, चयन होने  पर मिलेगा इतना स्टाइपेंड

Hanuman | Saturday, 03 Jan 2026 02:50:23 PM
Job News: Applications for apprenticeship recruitment can be submitted until January 19th

इंटरनेट डेस्क। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली की ओर से अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों से 19 जनवरी, 2026 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए 29 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस पद पर चयन होने पर उम्मीदवारों को प्रतिमाह 12,000 रुपए से 15,000 रुपए तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक, इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, होटल मैनेजमेंट या केटरिंग में डिप्लोमा या स्नातक पास आवदेन कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण इस प्रकार है:

पदों का नाम: अप्रेंटिसशिप

पदों की संख्या: 29

आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 19 जनवरी, 2026

आयु सीमा: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकते हैं

PC: zigsaw
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.