Job News: भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने 100 पदों पर निकाली भर्ती, इनके पास होगा आवेदन करने का मौका

Hanuman | Thursday, 28 May 2026 03:11:40 PM
Job News: Bharat Sanchar Nigam Limited Announces Recruitment for 100 Posts

इंटरनेट डेस्क। भारतीय संचार निगम लिमिटेड की ओर से जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर (जेटीओ) के 100 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू होगी। ऑनलाइन माध्यम से बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा। इस भर्ती के लिए टेलिकम्युनिकशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT), इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग, एमएससी डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकेगा।

ये है भर्ती का विवरण

पदों की संख्या:  100

पदों का नाम:   जूनियर टेलिकॉम ऑफिसर (जेटीओ)

आवेदन करने की आखिरी तारीख:  आधिकारिक वेबसाइट से  पूरी जानकारी प्राप्त करे

आयु सीमा:   उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष से कम और अधिकतम उम्र 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइट externalexam.bsnl.co.inसे पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकेगा।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.