Job News: स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास 731 पदों की इस भर्ती के लिए कर सकते हैं आवेदन

Hanuman | Thursday, 26 Feb 2026 03:39:56 PM
Job News: Graduates and postgraduates can apply for this recruitment of 731 posts

इंटरनेट डेस्क। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एग्जीक्यूटिव एचआर और सिविल इंजीनियर सहित कई पदों पर भर्ती निकाली गई है। कुल 731 पदों की इस भर्ती के लिए इच्छुक एवं योगय उम्मीदवार 25 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।

ये है भर्ती का विवरण

पदों का नाम: जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एग्जीक्यूटिव एचआर और सिविल इंजीनियर सहित कई पद

पदों की संख्या: 731

आयु सीमा:  उम्मीदवारों की पदानुसार अधिकतम आयु 25, 27, 28, 29, 30, 33, 34, 36, 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

इस प्रकार करें आवेदन: अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन कर सकेंगे।

PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 

 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.