- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। कुल 6238 पदों की भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 28 जुलाई रात 11.59 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका है। इस तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: टेक्नीशियन ग्रेड-I और टेक्नीशियन ग्रेड-III
पद: 6238
आयु सीमा: उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 28 जुलाई , 2025
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइड indianrailways.gov.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आप आवेदन कर सकते हैं।
PC: patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें