- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की ओर से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के 5000 से अधिक पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। कुल 5670 पदों की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। इस भर्ती के लिए 27 जुलाई, 2025 तक आवेदन किया जा सकता है। इस तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
भर्ती का विवरण इस प्रकार है:
पदों का नाम: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
पद: 5670
आयु सीमा: उम्मीदवार 1 जनवरी, 2026 के अनुसार 18 वर्ष की आयु प्राप्त किया हुआ होना चाहिए और 40 वर्ष की आयु प्राप्त किया हुआ नहीं होना चाहिए।
आवेदन करने की अन्तिम तारीख: 27 जुलाई, 2025
इस प्रकार करें आवेदन: आधिकारिक वेबसाइड hcraj.nic.in से पूरी जानकारी प्राप्त कर आप आवेदन कर सकते हैं।
PC: hindi.news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें