- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस का खाता नहीं खुल पाया है। कई राज्यों में कांग्रेस को सत्ता से बेदल होना पड़ा है। पार्टी को लगातार मिल रही हार के बाद कांग्रेस संगठन में फरवरी के अंत तक बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं।
खबरों की मानें तो कांग्रेस संगठन में बदलाव को लेकर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की कई दौर की बैठक हो चुकी है। अब जल्द ही कांग्रेस संगठन में ढांचागत बदलाव होने की संभावना है। बड़ी खबर ये है कि वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जो अभी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव है। प्रियंका गांधी को किसी बड़े राज्य का प्रभार दिया जा सकता है।
वहीं अब कांग्रेस की ओर से बी के हरिप्रसाद, सचिन राव, जिग्नेश मेवानी,कृष्णा अलावरू, मीनाक्षी नटराजन, श्रीनिवास बी वी, परगट सिंह, अजय कुमार लल्लू, मोहम्मद जावेद,अभिषेक दत्त,गणेश गोदियाल, प्रकाश जोशी जैसे नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
PC: news18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें