- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आधार भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। इसके माध्यम से भी लोग धोखाधड़ी कर सकते हैं। UIDAI की ओर से आधार कार्ड का दुरुपयोग रोकने के लिए एक फीचर दिया गया है। आज हम आपको Aadhaar Lock/Unlock एक सिक्योरिटी फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो यूजर्स को यह कंट्रोल देता है कि उनका Aadhaar कब और कैसे इस्तेमाल होगा।
आधार कोर्ड को लॉक किए जाने पर कोई भी एजेंसी या व्यक्ति इसका दुरुपयोग नहीं कर सकेगा। इसका मतलब यह है कि आपका डेटा बिना आपकी अनुमति के इस्तेमाल नहीं हो सकता।
इस प्रकार करें आधार कार्ड को लॉक
-सबसे पहले UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर माई आधार सेक्शन में Lock/Unlock का ऑप्शन चुनें।
-अब आधार नंबर डालना होगा और ओटीपी से वेरिफिकेशन करना होगा।
-वेरिफिकेशन के बाद आप आधार कार्ड को लॉक कर सकते हैं और आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें