- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। शहद हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि शहद हमारे चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है। चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।
वहीं ये त्वया को हेल्दी और जवान बनाए भी रखते हैं। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर मात्रा में मिलते हैं। त्वचा को डिटॉक्सीफाई कर उसे चमकदार बनाने में बहुत ही उपयोगी है। शहद त्वचा के रोमछिद्रों को साफ करके उनमें जमी गंदगी और अशुद्धियों को हटाने में भी सहायक है। चेहरे पर शहद लगाने से इसकी प्राकृतिक चमक बढ़ती है।
नियमित रूप से शहद का उपयोग करने से चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है। वहीं इससे बुढ़ापे के लक्षण भी दूर होते हैं। शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में बहुत ही उपयोगी है।
PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें