- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। चुकंदर में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण से ये हमारी सेहत लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि चुकंदर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में भी बहुत ही उपयोगी है।
आप इसका फेस पैक या फेस मास्क के रूप में भी उपयोग कर सकते हैं। आप हम आपको चुकंदर की सहायता से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं।
इसके लिए आप एक बर्तन में 2 टेबलस्पून चुकंदर का रस, 2 टेबलस्पून बेसन और आधा टेबलस्पून दही मिला लें। अब आप इस फेस पैक को चेहरे 10 मिनट के लिए लगा लें। इसके बाद आप अपने चेहेर की सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए इसे छुड़ाएं। हफ्ते में एक दिन इस पैक का उपयेाग करने पर चेहरे में ग्लो दिखना शुरू हो जाएगा। वहीं त्वचा से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियां भी दूर हो जाएंगी।
PC: freepik
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran