Beauty Tips: बढ़ जाएगी की चेहरे की चमक, दाग-धब्बे हो जाएंगे दूर, कर लें ये घरेलू उपाय

Hanuman | Friday, 03 Oct 2025 02:37:04 PM
Beauty Tips: Facial glow will increase, blemishes will go away, try these home remedies

इंटरनेट डेस्क। लोगों को सेहत के साथ ही त्वचा का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसकी सही देखभाल न होने से यह बेजान, रूखी-सूखी, मुरझायी, डल नजर आने लगती है। वहीं लोगों को चेहरे पर दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों की परेशानी का सामना करना पड़ जाता है।

आज हम आपको इन परेशानियों को दूर करने के लिए एक घरेलू उपाय के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए आपको चावल का पानी और फिटकरी का इस्तेमाल करना चाहिए। ये दोनों चीजें स्किन के लिए नेचुरल होम रेमेडी हैं। उनका उपयोग करने से त्वचा पर चमक आती है। वहीं स्किन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इनका उपयोग कर बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है।

इसके लिए आप आधा कप चावल के पानी में 1/4 फिटकरी पाउडर मिक्स कर लें। अब इसे आप चेहरे को अच्छे से धोकर चेहरे और गर्दन पर लगा लें। करीब 15 मिनट बाद हल्के हाथ से मसाज करते कर चहरे को पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार इसका उपयोग करने से आपको फायदा मिलेगा।

PC:  herzindagi, depositphotos,  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.