Beauty Tips: चावल की मांड से बना लें ये क्रीम, एक महीने तक उपयोग करने से बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

Hanuman | Saturday, 01 Aug 2026 09:22:45 AM
Beauty Tips: Make this cream using rice water; using it for a month will enhance your facial beauty

इंटरनेट डेस्क। उम्र बढ़ने, प्रदूषण और सही देखभाल न मिलने के कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई  प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इनके कारण त्वचा का ढीला होना और चमक खो जाना आम बात है। हालांकि, प्राकृतिक और सुरक्षित तरीकों से घर पर ही कोरियन ग्लास स्किन जैसी कसावट पाई जा सकती है।

इसके लिए चावल का मांड बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण त्वचा को पोषण देने के साथ-साथ कसाव लाने में उपयेागी है। आज हम आपको चावल के मांड की क्रीम बनाने की विधि बताने  रहे हैं। इसके लिए 3-4 चम्मच की मांड और 2 चम्मच एलोवेरा जेल काम में लेनी होगी। वहीं विटामिन ई का एक कैप्सूल, 1/2 चम्मच बादाम का तेल या नारियल का तेल भी काम लेना होगा।

इस प्रकार बना लें क्रीम: सबसे पहले चावल की मांड को एक कटोरी में डालकर ठंडा कर लें। इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल और आधा चम्मच बादाम का तेल मिलकर एक स्मूथ और क्रीमी बना लें। अब आप इसे एक साफ कांच की शीशी में भरकर फ्रिज में रख लें। अब आप इसका उपयोग 7 से 10 दिनों तक कर सकते हैं।

इस प्रकार करें उपयोग: रात को सोने से पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धोकर सुखाकर ये क्रीम लगा लें। अब 3-5 मिनट तक हल्की मालिश कर लें। अब सुबह सामान्य पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए आप लगातार एक महीने तक आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

PC:  india.com
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.