- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। दही सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। इसका उपयोग कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। आज हम आपको दही से बने एक घरेलू फेस पैक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।
आपको बता दें कि दही अपने आप में एक बेहतरीन क्लींजर है। इसमें तीन नेचुरल चीजों को मिलाया जाता है, तो यह एक पावरफुल फेस पैक बन जाता है। ये तीन चीजें बेसन, हल्दी और शहद है। बेसन त्वचा से एक्स्ट्रा तेल और डेड स्किन को हटाने में उपयोगी है। ये त्वचा को टाइट भी करता है। हल्दी मौजूद गुण चेहरे के दाग-धब्बों को हल्का करते हैं और एक सुनहरा निखार लाते में उपयोगी है।
वहीं शहद त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी देने में उपयोगी है। ये रूखी और बेजान त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करके एकदम मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक है। आपको आज से इस फेस पैक का उपयोग करना शुरू कर देना चाहिए।
PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें