- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इंस्टाग्राम का उपयोग किया जाता है। यूजर्स की सुविधा के लिए इंस्टाग्राम पर कई शानदार फीचर दिए गए हैं। आज हम आपको इसके एक बहुत ही शानदार फीचर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
इंस्टाग्राम की ओर से डायरेक्ट मैसेज (DMs) में लोकेशन शेयरिंग फीचर भी शुरू किया है, जिससे आप अपनी लोकेशन किसी दोस्त के साथ शेयर कर सकते हैं। आज हम आपको इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी लोकेशन शेयर करने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं।
ये है तरीका:
- सबसे पहले इंस्टाग्राम ऐप खोलना होगा।
- अब उस व्यक्ति या ग्रुप का डीएम खोलना होगा, जिसके साथ आप अपनी लोकेशन शेयर करना चाहते हैं।
- अब+ आइकन या चैट ऑप्शन में लोकेशन का चयन करें।
- इसमें लाइव लोकेशन शेयर करें पर टैप करें।
- इसके बाद अपनी लोकेशन शेयर करने की पुष्टि करनी होगी।
PC: altosagency
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें