Beauty Tips: कच्चे आलू का इस प्रकार कर लें उपयोग, बढ़ जाएगी चेहरे की खूबसूरती

Hanuman | Thursday, 01 May 2025 01:19:35 PM
Beauty Tips: Use raw potatoes in this way, facial beauty will increase

इंटरनेट डेस्क। आलू से कई प्रकार की स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जाती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आलू भी चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में बहुत ही उपयोगी है। ये त्वचा को निखारने, दाग-धब्बों को कम करने और चेहरे की रंगत में सुधार लाने में उपयोगी है।

आप हफ्ते में सिर्फ दो दिन कच्चे आलू के माध्यम से अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकते हैं। कच्चे आलू में नेचुरल ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन और मुहांसों के निशान को हल्का करने में बहुत ही उपयेागी है। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंजाइम्स त्वचा को रिपेयर करने ओर नए सेल्स के निर्माण को बढ़ावा देने में उपयोगी है।

अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप एक कच्चे आलू को पतले स्लाइस में काट लें।  इसके बाद इन्हें चेहरे पर दाग-धब्बों वाली जगह पर 15 मिनट तक रगड़ लें। इसके  15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरे को धोना होगा। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से त्वचा में गजब की चमक आ जाती है। 

PC:  karnalplus
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.