Chhath Puja 2023: 17 नवंबर से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा छट महापर्व, जान ले आप भी सभी तिथियां

Samachar Jagat | Thursday, 16 Nov 2023 08:37:56 AM
Chhath Puja 2023: Chhath festival will start from November 17 with Nahay-Khay, know all the dates.

इंटरनेट डेस्क। दिवाली के समापन के साथ ही अब बिहार और यूपी में छठ पूजा 2023 का उल्लास छाने लगा है। यह त्योहार इन दो राज्यों का सबसे बड़ा त्योहार है। हालांकि अन्य राज्यों में भी इस त्योहार को मनाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा यूपी और बिहार में इस त्योहार को मनाया जाता है। इस बार सप्तमी तिथि का क्षय हो रहा है। इसलिए पक्ष 15 की जगह 14 दिनों का ही होगा।

17 नवंबर से शुरू होगा त्योहार
चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ 17 नवंबर शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। 18 को लोहंडा है। 19 को डूबते सूर्य तो 20 नवंबर को उगते सूर्य को जल अर्पण कर श्रद्धालु भगवान सूर्य से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगेंगे। 

जरूरी तिथियां 
17 नवंबर (शुक्रवार) नहाय खाय, 18 नवंबर (शनिवार) लोहंडा, 19 नवंबर (रविवार) संध्या कालीन अर्घ्य, 20 नवंबर(सोमवार) प्रात कालीन अर्घ्य (पारण) होगा।

pc- etv bharat



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.