Corana: दुनिया के लिए परेशानी का कारण बन रहा है कोरोना का ये वेरिएंट, इस कारण माना रहा है खतरनाक, ये है लक्षण

Hanuman | Tuesday, 20 May 2025 01:10:11 PM
Corana: This variant of Corona is causing trouble for the world, this is why it is considered dangerous, these are the symptoms

इंटरनेट डेस्क। कोरोना वायरस एक बार फिर से दुनिया के लिए परेशानी का कारण बनता नजर आ रहा है। अब कोविड-19 के जेएन.1 वेरिएंट के मामले सिंगापुर, हांगकांग, चीन और थाईलैंड में बड़ी संख्या में सामने आ रहे हैं। भारत में भी कोविड के 257 एक्टिव मामले हैं। इसको लेकर देश में चिकित्सा विभाग सतर्क हो गया है। 

खबरों के अनुसार, कोविड का यह वेरिएंट BA.2.86 (Pirola) स्ट्रेन की फैमिली से संबंध रखता है। गत दो वर्षों में इस वायरस में कई म्युटेशन नजर आ चुके हैं। इसका स्ट्रेन सर्वप्रथम वर्ष 2023 में पाया गया था, जो अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इंडिया, सिंगापुर और हांगकांग में फैल चुका है। वायरस का यह स्ट्रेन बाकी स्ट्रेन से एक स्पाइक प्रोटीन के कारण अलग बताया जा रहा है।

खबरों के अनुसार, इस प्रोटीन के कारण ये वायरस पुराने इन्फेक्शन और वैक्सीन से बनी इम्युनिटी से भी बच सकता है। इसी करण ये वायरस तेजी से फैल सकता है। इस वेरिएंट के लक्षण  बलगम,  नाक बहना,  गले में खराश,  बुखार, थकान, डायरिया, पेट में गड़बड़ी और  कंजंक्टिवाइटिस हैं।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.