EPFO: इस स्कीम में खाताधारक को मिलता है सात लाख रुपए का कवर, बहुत ही कम लोगों को होगा पता 

Samachar Jagat | Tuesday, 17 Oct 2023 01:16:38 PM
EPFO: In this scheme the account holder gets a cover of Rs 7 lakh, very few people will know about it

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड खाते हैं। इसमें प्रति माह वेतन का कुछ अंश कटकर  जमाया करवाया जाता है। इस पैसे को कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद निकालता है।

अगर आपका भी पीएफ खाता है तो आज हम आपको एक जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी। ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाताधारकों के लिए एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम चलाई जा रही है। इसके तहत खाताधारकों को सात लाख रुपए की विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है। इस सुविधा के लिए आपको अलग से खर्चा नहीं देना होता है। 

ईपीएफओ द्वारा खाताधारकों को सात लाख रुपए का डेथ इंश्योरेंस कवर दिया जाता है। इसके तहत किसी कर्मचारी की दुर्भाग्यवश मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को 7 लाख रुपए का यह कवर दिया जाता है। इस स्कीम के बारे में बहुत ही कम लोगों को जानकारी होगी। इसके तहत एकमुश्त 2 लाख रुपए और ज्यादा से ज्यादा 7 लाख रुपए का भुगतान किया जाता है। 

PC: cnbctv18



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.