Google ने बनाया एआई-बेस्ड डिक्टेशन ऐप, बिना इंटरनेट के भी करेगा काम

Hanuman | Friday, 10 Apr 2026 03:04:38 PM
Google has developed an AI-based dictation app that works even without the internet

इंटरनेट डेस्क। टेक्नोलॉजी  के क्षेत्र में अभी तक कई क्रांतिकारी बदलाव सामने आए हैं। इन्होंने लोगों के बहुत से कामों को आसान कर दिया है। अब Google ने लिखने और टाइपिंग के लिए एक नया खास एआई-बेस्ड डिक्टेशन ऐप बनाया है। ये उन लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी है, जिनका काम लिखी हुई या ऑडियो को टेक्स्ट में बदलना है।

 इस ऐप की विशेष बात ये है कि ये पूरी तरह से फ्री होने के साथ ही बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है। इसकी एक अन्य विशेषता ये है कि ये केवल आपकी स्पीच को कागज पर रिकॉर्ड करता है, बल्कि उसे ठीक भी करता है। ये गलतियों का पता लगाकर उन्हें हटाता है और सही टेक्स्ट बनाता है।

वहीं टेक्स्ट को अलग-अलग स्टाइल में बदलने में भी ये बहुत ही उपयेागी है। इसके माध्यम से आवश्यकता के हिसाब से Key Points, Formal, Short, Long जैसे सभी तरह के फॉर्मेट सेट कर किए जा सकते हैं।

PC:  livehindustan



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.