- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। नारियल तेल सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी बहुत ही उपयोगी है। इसका उपयोग कर हम बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको नारियल तेल का उपयोग करने से बालों को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
नहाने के बाद बालों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे लगाने से लाभ मिलेगा। नारियल तेल बालों में मॉइश्चर को लॉक करके, उसे फ्रिजीनेस से बचाता है। नारियल तेल से स्कैल्प की मसाज भी की जा सकती है। ऐसा करने से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों को पोषण मिलता है।
आपको नारियल तेल की कुछ बूदों का ही उपयोग करना चाहिए, नहीं तो आपको परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। बालों की सेहत के लिए आपको ये घरेलू उपाय अपना लेना चाहिए। इससे बालों से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों से आपको राहत मिलेगी।
PC: medicalnewstoday, garnier, zaksoz.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran