Health Tips: सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है पत्तागोभी का जूस, मिलते हैं ये लाभ

Hanuman | Friday, 14 Jun 2024 01:32:46 PM
Health Tips: Cabbage juice is very beneficial for health, you get these benefits

इंटरनेट डेस्क। पत्तागोभी में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसकी बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई जा सकती है। आप इसका स्वादिष्ट जूस भी बना सकते हैं।

पत्तागोभी का जूस सेहत के लिए लाभकारी होता है। इससे सेहत को कई  प्रकार के लाभ मिलते है। पत्तागोभी विटामिन सी से भरपूर होती है। इसी कारण इसका जूस पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। वहीं ये फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से शरीर को बचाता है। विटामिन ए और सल्फर से भरपूर होने के कारण ये बाल, नाखून और स्किन को हेल्दी बनाने में उपयोगी है।

इसमें मिलने वाला पोटैशियम बॉडी और स्किन की क्लींजिंग करन में उपयोगी है। इसमें मिलने वाले विटामिन ए, के और ग्लूटामाइन से पेट की परेशानियां दूर होती हैं। पाचन किया सही बनती है। आपको आज ही इसका सेवन करना शुरू कर देना चाहिए।

PC: tuasaude, chefsteps, health.clevelandclinic
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.